बहराइच: बहराइच जिले के जिला जेल का निरीक्षण डीआईजी जेल ने किया, दिए निर्देश
जिले के पुलिस लाइन स्थित जिला जेल का शुक्रवार को अयोध्या परिक्षेत्र के डीआईजी शैलेन्द्र कुमार मैत्रेय ने निरीक्षण किया। वह तकरीबन डेढ़ बजे जिला जेल पहुंचे। जेल में निरुद्ध कैदियों के रहने और खाने की जानकारी ली। वही मौके पर मौजूद संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जेल अधीक्षक राजेश यादव, डिप्टी जेलर समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।