बहराइच: टेपरहा गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से बुजुर्ग बाइक सवार घायल, इलाज जारी
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत टेपरहा के पास अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से बाइक सवार बुजुर्ग घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों ने जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि बाइक सवार किसी काम से बाजार आया हुआ था, और वापस जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई, और वह घायल हो गया है। इलाज जारी है।