झांसी: सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का वीडियो, ऑटो चालकों ने युवक को पीटा, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Oct 20, 2025 झांसी के सीपरी बाजार में दीपावली की खरीदारी करने आए युवक को ऑटो चालकों ने घेरकर बुरी तरह पीटा। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना सीपरी बाजार पेट्रोल पंप के सामने हुई। वहां से 50 मीटर की दूरी पर पुलिस मौजूद थी। लेकिन उन्हें मामले की भनक तक नहीं लगी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।