झांसी: हाइड्रिल कॉलोनी में युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग, बेटे के लिए मटर पनीर लेने गई थी मां
Jhansi, Jhansi | Oct 20, 2025 झांसी में छोटी दीपावली पर इकलौते बेटे ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली मृतक चंदन सिंचाई विभाग में कार्यरत था। रविवार रात 10 बजे शराब पीकर घर आया और मां से झगड़ा करने लगा। गुस्से में उसने खाना फेंक दिया। बेटा भूखा न रहे, इसलिए मां मटर पनीर पैक कराने चली गई। इस बीच चंदन ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। घर से लपटें निकलीं तो हड़कंप मच गया।