झांसी: बाबरी गांव में छठवीं कक्षा के छात्र की आंख में फूटा पटाखा, आंख हुई डैमेज, ग्वालियर किया रेफर
Jhansi, Jhansi | Oct 20, 2025 झांसी में दीपावली पर छठवीं कक्षा के छात्र आयुष की आंख में पटाखा फूट गया। वो पोटाश भरकर पाइप गन चला रहा था। इस दौरान पाइप गन में ब्लास्ट हो गया और बारुद आगे न जाकर पीछे आ गई। इससे बच्चे की आंख डेमेज हो गई। बच्चे को एक आंख से दिखना बंद हो गया। ऐसे में परिजन उसको सोमवार की दोपहर 3 बजे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां इलाज के बाद बच्चे को ग्वालियर रेफर कर दिया