झांसी: बरूआपुरा गांव में जानवरों को पत्तियां तोड़ते समय पेड़ से गिरकर तारों में गर्दन फंसने से किसान की हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Oct 20, 2025 रक्सा थाना क्षेत्र के बरुआपुरा गांव में बकरियों के लिए पत्तियां काटते समय पेड़ से गिरने से एक किसान की मौत हो गई मृतक अजब सिंह कुशवाहा सुबह अपनी बकरियां लेकर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत पर गए थे। वह पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्तियां काट रहे थे कि अचानक उनका पैर फिसल गया। पैर फिसलने से वह पेड़ पर बंधे तार में फंस गए। उनकी गर्दन तार में फंस गई।