लखीसराय: उत्पाद थाना लखीसराय पुलिस ने 8 जगहों पर छापेमारी कर 3 शराब तस्करों और 11 शराबियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा सोमवार अपराह्न 4:51 बजे प्रेस ब्रीफ में साझा की गई जानकारी के अनुसार जिले में 8 जगहों छापेमारी कर 3 शराब तस्कर एवं 11 शराबी को गिरफ्तार किया गया. बड़हिया स्टेशन, मननपुर स्टेशन एवं किऊल स्टेशन से शराब तस्कर को तथा बिच्छवे गुमटी, सूरजगढ़ा, कवैया थाना में किऊल बस्ती, लखीसराय संतर मोहल्ला एवं बड़हिया से शराबी को गिरफ्तार किया गया.