प्रतापगढ़: कंजा सराय गुलामी गांव से जौनपुर बारात में गए चालक ने की बदसलूकी, जेवर व नकदी लेकर हुआ फरार
पट्टी थाने के अंतर्गत कंजा सराय गुलामी गांव निवासी अंकित मिश्रा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बारात के दौरान गाड़ी चालक और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि बारात के दौरान चालक ने न केवल अभद्रता की, बल्कि जेवर और नकदी से भरा भारी सूटकेस लेकर चालक फरार हो गया।पीड़ित अंकित मिश्रा के अनुसार, उन्होंने अपने भाई की बारात जो कि तुलसीपुर