खैरलांजी: गर्राबोड़ी में बाघ की हलचल से दहशत, बकरे पर हमला; ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह
खैरलांजी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गर्राबोड़ी में बाघ की मूवमेंट से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार 17 अक्टूबर की दोपहर गांव के समीप मवेशी चराने के दौरान एक बाघ ने बकरे पर हमला कर दिया। चरवाहे के शोर मचाने पर बाघ बकरे को छोड़कर खेतों से होते हुए जंगल की ओर चला गया। ग्रामीण एमचंद पटले ने बताया कि वे प्रतिदिन गाय, भैंस और बकरियां चराने जाते