जमुई: लकराहा गांव में विषैले सांप ने युवक को डंसा, गंभीर अवस्था में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Jamui, Jamui | Aug 1, 2026 लकराहा गांव में विषैले सांप ने शिवकुमार मांझी को डंस लिया। थोड़ी देर के बाद शिवकुमार मांझी की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन द्वारा फौरन शिव कुमार मांझी को शुक्रवार की रात 9:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शिवकुमार मांझी पर सांप के विष का असर होता देख डॉक्टर द्वारा एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन लगाया गया, तब तबियत में सुधार हुई।