गम्हरिया: डीडीसी ने किया गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण
गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण उप विकास आयुक्त अनिल बसाक के द्वारा गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे किया गया. इस दौरान उन्होंने प्रखंड और अंचल कार्यालय की उपस्थिति पंजी व अन्य संचिकाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इस मौके पर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी लवली कुमारी और अंचलधिकारी स्नेहा सागर को दिशा निर्देश दिया गया.