Doxxing Kya Hai? | Personal Details Leak Karna Harassment Hai #WomenSafety #OnlineSafety
4.3m views | Uttar Pradesh, India | Jan 29, 2026 Indore में एक teacher की personal details एक student द्वारा public platforms पर leak कर दी गईं। इसके साथ उन पर झूठे आरोप लगाए गए, जिसके बाद उन्हें online और offline harassment का सामना करना पड़ा। किसी व्यक्ति की personal information, जैसे address, phone number, school या office details, को online leak करना और लोगों को harassment के लिए उकसाना 'Doxxing' कहलाता है। Doxxing से बचने के लिए: • अपनी personal details public platforms पर सीमित रखें • अगर आपकी जानकारी leak हो जाए, तो तुरंत उस platform पर report करें • Details हटाने के लिए takedown request डालें • और तुरंत cybercrime.gov.in पर complaint दर्ज करें Report cyber fraud by calling 1930 or visiting cybercrime.gov.in ऐसी जरूरी जानकारी के लिए Cyber Dost को follow करें और यह video उन लोगों के साथ share करें जिनकी आप care करते हैं।