बनखेड़ी: सेंट मेरीज स्कूल बनखेड़ी के छह खिलाड़ी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व
बनखेड़ी। 70वीं राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल बनखेड़ी के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी 17 वर्ष बालक-बालिका वर्ग में बनखेड़ी का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन शिवपुरी में 7 से 11 अक्टूबर तक किया जाएगा।