पालम गांव थाना की पुलिस टीम ने दो शातिर झपटमारों को गिरफ्तार किया है, और उसके 1 नाबालिक साथी को भी हिरासत में लिया है। इनके पास से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनीष और सूरज के रूप में हुई है। यह दोनो वेस्ट सागरपुर और दयाल पार्क इलाके के रहने वाले हैं।