द्वारका: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने 14 वर्षीय लापता लड़के को बरामद किया, परिवार खुश
दक्षिणी पश्चिमी जिला के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने एक 14 वर्षीय लापता लड़के को सुरक्षित रूप से उसके परिवार वालों से मिलाया है। 12 फरवरी को पालम गांव थाना मैं एक नाबालिक लड़के की गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। उस मामले को दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद लापता को दिलशाद गार्डन, दिल्ली से बरामद कर लिया गया।