पटना ग्रामीण: संजय झा ने कहा- CM नीतीश कुमार की सुरक्षा खतरे की आशंका पर आधारित
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सिक्योरिटी को लेकर लगातार बवाल मचा हुआ है। विपक्ष के नेता इस पर सवाल भी उठा रहे हैं। वहीं शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मामले को लेकर कहा कि यह सब थ्रेट को देखते हुए फैसला लिया जाता है लेकिन विपक्ष को कोई काम नहीं है इसलिए बैठकर विश्लेषण कर रहा है।