गिरिडीह: पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक: राजनीतिक दलों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
भारत के फौजों द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर किए गए एयर स्ट्राइक के बाद बुधवार को सुबह 10 बजे से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी। सभी लोगों ने भारतीय सेना के बहादुरी और जज्बा को सलाम करते हुए धन्यवाद दिया। कहा कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले से पुलवामा ओर पहलगाव दोनों का बदला भारत को मिल गया।