इटारसी: इटारसी के केसला पहुंचे प्रख्यात जैन मुनि तपस्वी आचार्य समय सागर जी महाराज, सामाजिक लोगों ने लिया आशीर्वाद
दिगंबर जैन संत परंपरा के प्रख्यात तपस्वी एवं राष्ट्रसंत परम पूज्य आचार्य समय सागर जी महाराज शनिवार शाम करीब 5 बजे केसला पहुंचे यहां उन्होंने हाई स्कूल में साधना की रात्रि विश्राम आचार्य जी केसला के हाई स्कूल में करेंगे इस दौरान सामाजिक लोगों ने आचार्य जी का आशीर्वाद लिया। रविवार को वह संतों के साथ इटारसी के लिए प्रस्थान करेंगे।