डुमरी कटसरी: फुलकांहा में उत्पाद विभाग की टीम पर हुए जानलेवा हमले में चार पुलिसकर्मी घायल, एक आरोपी गिरफ्तार
श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र फुलकांहा गांव में छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तस्कर की तरफ से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। उत्पाद विभाग के एक वाहन को शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हमले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।