Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No video available

हम सीबीआई जांच की मांग करते हैं।

231.4k views | Bihar, India | Dec 16, 2020

MORE NEWS

टिकारी: मध्य विद्यालय बरसीमा में MDM चावल घोटाला! निरीक्षण में गायब मिला 9 क्विंटल राशन, प्रधानाध्यापक और प्रभारी से 24 घंटे में मांगा जवाब ! #bdbiharjharkhand #bihar #samratchoudhary #prashantkishor

टिकारी: मध्य विद्यालय बरसीमा में MDM चावल घोटाला! निरीक्षण में गायब मिला 9 क्विंटल राशन, प्रधानाध्यापक और प्रभारी से 24 घंटे में मांगा जवाब ! #bdbiharjharkhand #bihar #samratchoudhary #prashantkishor

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 10, 2026

खूबसूरत BODHGAYA ❤️
#gaya #bodhgayā #bodhgaya #explore #bihar

खूबसूरत BODHGAYA ❤️ #gaya #bodhgayā #bodhgaya #explore #bihar

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 10, 2026

बिहार के विधायकों को मिलेगा संसदीय कामकाज का आधुनिक प्रशिक्षण, उपराष्ट्रपति करेंगे दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन

गया: बिहार विधानसभा के माननीय सदस्यों के क्षमता विकास और संसदीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 11 और 12 जुलाई को गया स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में दो दिवसीय आवासीय प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव तथा विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी।

बिहार विधानसभा सचिवालय, प्राइड, लोकसभा सचिवालय और बिपार्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य नवनिर्वाचित एवं वर्तमान विधायकों को संसदीय परंपराओं, विधायी प्रक्रियाओं, संसदीय शिष्टाचार तथा जनहित से जुड़े विषयों की गहन जानकारी उपलब्ध कराना है।

दो दिनों तक चलने वाले इस प्रबोधन कार्यक्रम में विशेषज्ञ संसदीय प्रक्रिया एवं नियम, सदस्यों के अधिकार और कर्तव्य, आचार संहिता, प्रश्नकाल, कार्यपालिका की जवाबदेही, आधुनिक तकनीक एवं ई-नेवा का उपयोग, विधायी एवं बजटीय प्रक्रिया, विशेषाधिकार, प्रोटोकॉल तथा संसदीय समितियों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि लोकतंत्र की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप जनप्रतिनिधियों की भूमिका पहले से अधिक व्यापक और जिम्मेदार हुई है। ऐसे में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम विधायकों की संसदीय दक्षता बढ़ाने और विधानसभा की कार्यवाही की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होंगे। साथ ही मीडिया से इस पहल को व्यापक रूप से जनता तक पहुंचाने की अपील भी की गई।
#gayadastak 
#GayaNews 
#गयाजी 
#follower 
#gaya 
#bipardGaya
#gayabipard 
#virulreels

बिहार के विधायकों को मिलेगा संसदीय कामकाज का आधुनिक प्रशिक्षण, उपराष्ट्रपति करेंगे दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन गया: बिहार विधानसभा के माननीय सदस्यों के क्षमता विकास और संसदीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 11 और 12 जुलाई को गया स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में दो दिवसीय आवासीय प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव तथा विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी। बिहार विधानसभा सचिवालय, प्राइड, लोकसभा सचिवालय और बिपार्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य नवनिर्वाचित एवं वर्तमान विधायकों को संसदीय परंपराओं, विधायी प्रक्रियाओं, संसदीय शिष्टाचार तथा जनहित से जुड़े विषयों की गहन जानकारी उपलब्ध कराना है। दो दिनों तक चलने वाले इस प्रबोधन कार्यक्रम में विशेषज्ञ संसदीय प्रक्रिया एवं नियम, सदस्यों के अधिकार और कर्तव्य, आचार संहिता, प्रश्नकाल, कार्यपालिका की जवाबदेही, आधुनिक तकनीक एवं ई-नेवा का उपयोग, विधायी एवं बजटीय प्रक्रिया, विशेषाधिकार, प्रोटोकॉल तथा संसदीय समितियों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। प्रेस वार्ता में बताया गया कि लोकतंत्र की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप जनप्रतिनिधियों की भूमिका पहले से अधिक व्यापक और जिम्मेदार हुई है। ऐसे में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम विधायकों की संसदीय दक्षता बढ़ाने और विधानसभा की कार्यवाही की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होंगे। साथ ही मीडिया से इस पहल को व्यापक रूप से जनता तक पहुंचाने की अपील भी की गई। #gayadastak #GayaNews #गयाजी #follower #gaya #bipardGaya #gayabipard #virulreels

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 10, 2026

19 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का प्रदर्शन, काला बिल्ला लगाकर मनाया ब्लैक डे

सुप्रीम कोर्ट के ग्रेच्युटी आदेश के पालन, मानदेय वृद्धि और लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जताया विरोध, डीएम के माध्यम से केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

गया: ऑल इंडिया फेडरेशन के आह्वान पर शुक्रवार को शाम पूरे देश में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका संघ द्वारा ब्लैक डे (काला दिवस) मनाया गया। इसी कड़ी में गया के महासंघ भवन में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन में शामिल सभी महिलाओं ने काला बिल्ला लगाकर अपनी 19 सूत्री मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार से लंबित मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई और चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगों की लगातार अनदेखी होती रही तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। धरना की अध्यक्षता संघ की मीडिया प्रभारी मधु कुमारी ने की। सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री मंजू कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं वर्षों से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि संघ की 19 सूत्री मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिन पर आज तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को ग्रेच्युटी का लाभ देने का स्पष्ट आदेश दिया गया था, लेकिन आज तक राज्य स्तर पर उसका प्रभावी अनुपालन नहीं हो सका है। इसके अलावा सेविका और सहायिकाओं के मानदेय में भी अपेक्षित वृद्धि नहीं की गई है, जिससे उनमें भारी असंतोष व्याप्त है।

संघ के नेताओं ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन आंगनबाड़ी कर्मियों को मिलने वाला मानदेय उनके जीवन-यापन के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सरकार से मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप ग्रेच्युटी का भुगतान, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ तथा अन्य लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार यदि समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो पूरे राज्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना के उपरांत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी को संबोधित मांग-पत्र सौंपा। ज्ञापन में सरकार से 19 सूत्री मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने तथा सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का तत्काल पालन सुनिश्चित करने की मांग की गई।

प्रदर्शन में महिला उपसंयोजिका रेखा कुमारी, श्याम सुंदर यादव, रेणु कुमारी, मेराज बानो, प्रमिता देवी, सुनीता देवी, सुलेखा कुमारी, इंदु कुमारी, कंचन कुमारी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता से निर्णय नहीं लेती, तब तक उनका लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन इसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि अपने अधिकारों और सम्मान के लिए वे किसी भी स्तर तक संघर्ष करने को तैयार हैं।
#follower 
#gaya 
#गयाजी 
#GayaNews 
#gayadastak 
#protest 
#प्रोटेस्ट

19 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का प्रदर्शन, काला बिल्ला लगाकर मनाया ब्लैक डे सुप्रीम कोर्ट के ग्रेच्युटी आदेश के पालन, मानदेय वृद्धि और लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जताया विरोध, डीएम के माध्यम से केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन गया: ऑल इंडिया फेडरेशन के आह्वान पर शुक्रवार को शाम पूरे देश में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका संघ द्वारा ब्लैक डे (काला दिवस) मनाया गया। इसी कड़ी में गया के महासंघ भवन में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन में शामिल सभी महिलाओं ने काला बिल्ला लगाकर अपनी 19 सूत्री मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार से लंबित मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई और चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगों की लगातार अनदेखी होती रही तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। धरना की अध्यक्षता संघ की मीडिया प्रभारी मधु कुमारी ने की। सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री मंजू कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं वर्षों से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि संघ की 19 सूत्री मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिन पर आज तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को ग्रेच्युटी का लाभ देने का स्पष्ट आदेश दिया गया था, लेकिन आज तक राज्य स्तर पर उसका प्रभावी अनुपालन नहीं हो सका है। इसके अलावा सेविका और सहायिकाओं के मानदेय में भी अपेक्षित वृद्धि नहीं की गई है, जिससे उनमें भारी असंतोष व्याप्त है। संघ के नेताओं ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन आंगनबाड़ी कर्मियों को मिलने वाला मानदेय उनके जीवन-यापन के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सरकार से मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप ग्रेच्युटी का भुगतान, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ तथा अन्य लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार यदि समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो पूरे राज्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना के उपरांत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी को संबोधित मांग-पत्र सौंपा। ज्ञापन में सरकार से 19 सूत्री मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने तथा सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का तत्काल पालन सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रदर्शन में महिला उपसंयोजिका रेखा कुमारी, श्याम सुंदर यादव, रेणु कुमारी, मेराज बानो, प्रमिता देवी, सुनीता देवी, सुलेखा कुमारी, इंदु कुमारी, कंचन कुमारी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता से निर्णय नहीं लेती, तब तक उनका लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन इसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि अपने अधिकारों और सम्मान के लिए वे किसी भी स्तर तक संघर्ष करने को तैयार हैं। #follower #gaya #गयाजी #GayaNews #gayadastak #protest #प्रोटेस्ट

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 10, 2026

पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा

समीक्षा बैठक में मेयर बोले— सफाई, सौंदर्यीकरण, लाइट एंड साउंड सहित सभी व्यवस्थाओं को किया जाएगा और बेहतर

गया। आगामी पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर गया नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार की शाम नगर निगम कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के दौरान साफ-सफाई, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, तालाबों के सौंदर्यीकरण, फल्गु नदी तट की सुविधाओं तथा श्रद्धालुओं के लिए अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मेले में आने वाले देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।

बैठक को संबोधित करते हुए गया के मेयर गणेश पासवान ने कहा कि पितृपक्ष मेला केवल गया ही नहीं, बल्कि पूरे देश और दुनिया के लिए आस्था का प्रमुख आयोजन है। इसे देखते हुए नगर निगम सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।
मेयर ने बताया कि नगर निगम की ओर से तालाबों के सौंदर्यीकरण, शहर की नियमित साफ-सफाई, प्रमुख मार्गों की विशेष सफाई और अन्य विकास कार्यों को लगातार जारी रखा जाएगा। साथ ही मेले के दौरान अतिरिक्त सफाईकर्मियों और आधुनिक मशीनों की भी तैनाती की जाएगी, ताकि शहर पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित दिखाई दे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर आवश्यक व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर लगातार मंथन किया जा रहा है।

मेयर गणेश पासवान ने कहा कि नगर आयुक्त के तबादले के बाद कुछ कार्यों की गति प्रभावित हुई थी, लेकिन अब प्रभारी नगर आयुक्त ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके बाद नगर निगम के सभी लंबित कार्यों में तेजी लाई जाएगी और मेले से जुड़ी तैयारियां निर्धारित समय के भीतर पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस वर्ष नगर निगम पहले से अधिक बेहतर और व्यवस्थित तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगा।

सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि गया का अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेला विश्वभर में अपनी अलग पहचान रखता है। हर वर्ष देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों के पिंडदान और तर्पण के लिए गया पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा सुनिश्चित करना नगर निगम का प्रथम दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष नगर निगम की ओर से आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग किया जाएगा। अत्याधुनिक मशीनों से शहर और मेला क्षेत्र की साफ-सफाई की जाएगी, जिससे पूरे आयोजन के दौरान स्वच्छता बनी रहे। इसके अलावा स्थायी रूप से लाइट एंड साउंड सिस्टम विकसित करने का कार्य भी किया जा रहा है, जिससे मेला क्षेत्र की व्यवस्था और आकर्षण दोनों में वृद्धि होगी।
मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि फल्गु नदी तट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को और मजबूत बनाया जाएगा, ताकि पिंडदान और तर्पण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में अधिकारियों ने मेले की तैयारियों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूरे करने की रणनीति तैयार की। नगर निगम का लक्ष्य इस वर्ष पितृपक्ष मेले को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना है, ताकि गया आने वाले लाखों श्रद्धालु बेहतर अनुभव के साथ अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें।
#गयाजी 
#gaya 
#follower 
#virulpost 
#viralreelsシ.
#virulreels 
#नगरनिगम 
#NagarNigam

पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा समीक्षा बैठक में मेयर बोले— सफाई, सौंदर्यीकरण, लाइट एंड साउंड सहित सभी व्यवस्थाओं को किया जाएगा और बेहतर गया। आगामी पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर गया नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार की शाम नगर निगम कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के दौरान साफ-सफाई, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, तालाबों के सौंदर्यीकरण, फल्गु नदी तट की सुविधाओं तथा श्रद्धालुओं के लिए अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मेले में आने वाले देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। बैठक को संबोधित करते हुए गया के मेयर गणेश पासवान ने कहा कि पितृपक्ष मेला केवल गया ही नहीं, बल्कि पूरे देश और दुनिया के लिए आस्था का प्रमुख आयोजन है। इसे देखते हुए नगर निगम सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। मेयर ने बताया कि नगर निगम की ओर से तालाबों के सौंदर्यीकरण, शहर की नियमित साफ-सफाई, प्रमुख मार्गों की विशेष सफाई और अन्य विकास कार्यों को लगातार जारी रखा जाएगा। साथ ही मेले के दौरान अतिरिक्त सफाईकर्मियों और आधुनिक मशीनों की भी तैनाती की जाएगी, ताकि शहर पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित दिखाई दे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर आवश्यक व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर लगातार मंथन किया जा रहा है। मेयर गणेश पासवान ने कहा कि नगर आयुक्त के तबादले के बाद कुछ कार्यों की गति प्रभावित हुई थी, लेकिन अब प्रभारी नगर आयुक्त ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके बाद नगर निगम के सभी लंबित कार्यों में तेजी लाई जाएगी और मेले से जुड़ी तैयारियां निर्धारित समय के भीतर पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस वर्ष नगर निगम पहले से अधिक बेहतर और व्यवस्थित तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगा। सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि गया का अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेला विश्वभर में अपनी अलग पहचान रखता है। हर वर्ष देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों के पिंडदान और तर्पण के लिए गया पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा सुनिश्चित करना नगर निगम का प्रथम दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष नगर निगम की ओर से आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग किया जाएगा। अत्याधुनिक मशीनों से शहर और मेला क्षेत्र की साफ-सफाई की जाएगी, जिससे पूरे आयोजन के दौरान स्वच्छता बनी रहे। इसके अलावा स्थायी रूप से लाइट एंड साउंड सिस्टम विकसित करने का कार्य भी किया जा रहा है, जिससे मेला क्षेत्र की व्यवस्था और आकर्षण दोनों में वृद्धि होगी। मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि फल्गु नदी तट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को और मजबूत बनाया जाएगा, ताकि पिंडदान और तर्पण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में अधिकारियों ने मेले की तैयारियों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूरे करने की रणनीति तैयार की। नगर निगम का लक्ष्य इस वर्ष पितृपक्ष मेले को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना है, ताकि गया आने वाले लाखों श्रद्धालु बेहतर अनुभव के साथ अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें। #गयाजी #gaya #follower #virulpost #viralreelsシ. #virulreels #नगरनिगम #NagarNigam

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 10, 2026