सोहरामऊ थाना क्षेत्र के भल्लाफार्म के पास मंगलवार शाम करीब 05 बजे सड़क पार करते समय मौहारी निवासी हंसराज उम्र 60 वर्ष को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद परिजन स्वाथ्य केंद्र नवाबगंज लेकर गए जहाँ हंसराज की मौत हो गयी। हंसराज खेती किसानी करते थे। शव पोस्टमार्टम हाउस लाया गया जहाँ म्रतक के भाई ने बुधवार सुबह 09 बजे जानकारी दी है।