जमुई: भीषण गर्मी को लेकर 27 मई तक कक्षा 5 तक की सभी कक्षाएं बंद रखने का डीएम ने जारी किया निर्देश
Jamui, Jamui | May 23, 2026 जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार शाम 6 बजे बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा निर्णय लिया है। जिला दंडाधिकारी सह डीएम नवीन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 5 तक बंद रहेगा।