गुना कलेक्टर की अध्यक्षता में 22 जनवरी को कलेक्ट्रेट में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। कलेक्टर ने पिछली बैठक के बिंदुओं पर चर्चा की, पोर्टल 3.0 पर आंकड़ों की समीक्षा कर प्रगति कम होने पर प्राचार्य को नोटिस जारी करने, तीन दिन में प्रगति पूरी करने, एमपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी, ड्रॉप आउट बच्चों की पहचान और समाधान आदि निर्देश दिए गए।