फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर पुलिस ने अपहरण मामले में एक अभियुक्त को बल्लभगढ़ बस स्टैंड, फरीदाबाद से दबोचा
थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर ढाई बजे करीबन अपहरण मामले में एक अभियुक्त को मुखबिर खास की सूचना पर बल्लभगढ़ बस स्टैंड फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त का नाम भुवनेश कुशवाह पुत्र देशराज सिंह निवासी मोतीनगर आसफाबाद थाना रसूलपुर बताया गया। मेडिकल कराने के साथ ही अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।