महरौनी: बानपुर महरौनी मार्ग पर सोनी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, एक की हालत मरणासन्न
महरौनी बानपुर मार्ग स्थित सोनी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात्रि के समय किसी अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान दोनो गंभीर रुप से घायल लो गए। कोई प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार एक घायल के हालत मरणासन्न बने हुए थे। लोग द्वारा इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई थी। ताकि घायलों को अस्पताल भेजा जा सके।