बहादुरपुर: जोगियारा में नदी की जमीन पर दावा को लेकर बवाल, दलितों को उजाड़ने की साजिश का आरोप
बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत कुशोथर पंचायत के जोगियारा गांव में नदी की जमीन पर दावे को लेकर विवाद गहरा गया है। गांव की उस जमीन पर, जहां सैकड़ों वर्षों से कटसारी नदी बहती रही है और जिस पर करोड़ों की लागत से बिहार पुल निगम द्वारा सड़क व पुल का निर्माण किया गया है, अब निजी दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि राजकुमार ठाकुर ने उक्त जमीन पर अपना स्वामित्व बताते ह