डुमरांव: टेढ़की पुल के समीप से आचार संहिता को लेकर सीओ और थानाध्यक्ष ने जांच अभियान चलाकर जब्त किए 5,35,990 रुपए
Dumraon, Buxar | Apr 10, 2024 आचार संहिता के अनुपालन को लेकर डुमरांव के टेढ़की पुल के समीप अधिकारियों ने वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान में कुल 4 वाहनों और ऑटो से जा रहे एक व्यक्ति से कुल मिलाकर 5,35,990 जब्त किए गए। जांच अभियान में CO शमन प्रकाश और प्रशिक्षु डीएसपी सह डुमरांव थानाध्यक्ष अनीषा राणा सहित अन्य बल शामिल रहें। जब्त रुपयों में लिए उप विकास आयुक्त को अपील करना होगा।