*सबका सम्मान,जीवन आसान* अंतर्गत आज दिनांक :08.06.26 को जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आम जनता से संवाद के दौरान कुल तीस आवेदनों के संदर्भ में सुनवाई की गई। सुनवाई क्रम में निम्मी सिंह,कासिमपुर, नवहट्टा निवासी ने सड़क से सम्बंधित आवेदन दिया,जिसके निष्पादन हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी,नवहट्टा को निर्देशित किया गया है।श्री बबलू कुमार यादव,खजुराहा,सोनवर्षा निवासी/श्री संजय यादव,नौसा नवहट्टा निवासी ने भूमि विवाद विषयक आवेदन समाधान हेतु दिया,जिसके निष्पादन का निर्देश क्रमशः अंचलाधिकारी सोनवर्षा एवं अंचलाधिकारी नवहट्टा को दिया गया है।श्री ऋषि कुमार,सहरसा निवासी से संबंधित आवेदन के निवारण हेतु जिला समादेष्टा,होमगार्ड को निर्देशित किया गया है। उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।