सीएचसी देवीपुर का सीडीओ विधान जयसवाल ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता, साफ सफाई व मरीजों को दी जाने वाले सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी देख नाराजगी जाहिर करते हुए साफ सफाई कराए जाने के निर्देश दिए गए है।