हसनपुर: रहरा क्षेत्र में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, चार घंटे पहले प्रेमिका फरार हुई थी
प्रेमिका को घर लाने के चंद घंटे बाद युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। रात में ही प्रेमिका फरार हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार किया है। युवक की मौत के कारण व परिस्थितियों को लेकर रहस्य बना हुआ है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी 22 वर्षीय युवक नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था।