पीलीबंगा: पीलीबंगा थाने में मजदूरी नहीं देने और जातिसूचक गालियां निकालने का आरोप, मामला दर्ज
कार्य की मजदूरी नहीं देने और जातिसूचक गालियां निकालने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में न्यायालय के इस्तगासा के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आज बुधवार जानकारी देते हुए बताया कि कृष्ण लाल नायक निवासी दौलता वाली ने आरोप लगाया कि आरोपीज सतपाल जाट ने उसे कार्य करवाने के बावजूद मजदूरी नहीं दी तथा उसे जाति सूचक गालियां निकालकर अपमानित किया।