गुना: देवारण्य योजना के तहत गुना में किसानों और महिला समूहों को अश्वगंधा की खेती का प्रशिक्षण
गुना में कलेक्टर केके कन्याल के निर्देशन में गुना ब्लॉक के किसानों को कृषि विकास अधिकारी कार्यालय और स्व समूह की महिलाओं को सावित्रीबाई फुले रिसोर्स सेंटर में एक जिला एक औषधीय पौधा योजना के तहत अश्वगंधा की खेती संबंधी प्रशिक्षण 9 जुलाई को दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा अश्वगंधा खेती की शुरुआत से लेकर विपणन तक की समस्त जानकारी विस्तार से दी गई।