गुना: नानाखेड़ी और महावीरपुरा में यातायात पुलिस ने स्कूल वाहनों की जांच की, कई ऑटो में ओवरलोड बच्चे मिले, कार्यवाही की गई
गुना में यातायात पुलिस की स्कूल वाहनों की जांच जारी है। 8 जुलाई को यातायात TI अजय प्रताप कुशवाहा ने बताया, नानाखेड़ी केंद्रीय विद्यालय और महावीरपुरा में वंदना कान्वेंट स्कूल के वाहनों की जांच की। कई ऑटो में ओवरलोड बच्चे मिले। बच्चों को घर छुड़वाकर ऑटो रिक्शाओं को थाने लाया गया। दस्तावेजों की जांच की, ओवरलोडिंग फिटनेस प्रमाण पत्र की कमी पर कार्यवाही की गई।