गुना: बारिश में लबालब भरा निर्माणाधीन महूगड़ा रेलवे अंडर ब्रिज, समय सीमा से अधिक होने पर भी काम अधूरा, लोगों में नाराज़गी
गुना फतेहगढ़ स्टेट हाईवे महूगड़ा रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण जारी है। 9 जुलाई को लोगों ने जारी किए वायरल वीडियो में जैसा बताया, जनवरी 2025 से निर्माण शुरू हुआ रेलवे और निर्माण एजेंसी ने 120 दिन यानी 20 मई 2025 तक पूरा होना था, लेकिन 50 दिन ज्यादा होने के बाद भी निर्माण अधूरा है। बमोरी विधानसभा के लोगों को 10 किलोमीटर चक्कर लगाना पड़ रहा है।