रायडीह: नकटी झरिया गांव में सड़क के आभाव में बहंगी में ढोकर इलाज के लिए ले जाना पड़ता है अस्पताल, कई लोगों की जा चुकी है जान
Raidih, Gumla | Aug 19, 2024 रायडीह प्रखंड क्षेत्र के नकटी झरिया गांव में सड़क सुविधा नहीं होने के कारण बीमार लोगों को बहंगी में ढोकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। समय पर इलाज नहीं होने के कारण पूर्व में कई लोगों की जाने जा चुकी है। हाल के दिनों में नकटी झरिया गांव में सर्पदंश से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। वियोग में मां भी बीमार पड़ गई जिससे बहंगी से ढोकर अस्पताल पहुंचाया गया।