कटघोरा: 37 लाख 26 हजार की अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, गुरसिया पंचायत की सरपंच को किया गया निलंबित
Katghora, Korba | Jul 11, 2026 ग्राम पंचायत गुरसिया में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरपंच हेमलता बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा 39(1) के तहत यह आदेश जारी किया है। वहीं, उनके विरुद्ध धारा 40 के तहत पद से पृथक करने की कार्रवाई भी जारी है।