चंदौली: महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, एमसीएच विंग में गंदगी देख सुधार के निर्देश दिए
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी शनिवार दोपहर अचानक चंदौली जिला अस्पताल पहुंची, उन्होंने जिला अस्पताल और महिला मातृ शिशु एमसीएच विंग का व्यापक निरीक्षक और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला वार्ड,इमरजेंसी कक्ष तथा अन्य विभागों की गहन जांच-पड़ताल की। गंदगी और अव्यवस्था देखकर वह स्पष्ट रूप से नाराज नजर आई।