बक्सर: द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 736 मामलों का निपटारा, ₹2.24 करोड़ की समझौता राशि तय
Buxar, Buxar | May 9, 2026 बक्सर व्यवहार न्यायालय परिसर में वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के तत्वावधान में किया गया। लोक अदालत में कुल 736 मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। इस दौरान कुल 2 करोड़ 24 लाख 60 हजार 572 रुपये की समझौता राशि तय हुई।