मूसलाधार बारिश से बदला मौसम का मिजाज, 22 सितंबर का ताजा Weather Update
आज 22 सितंबर 2026 को मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कुछ समय बाद कई इलाकों में अचानक तेज बारिश देखने को मिली, जिसके बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा की संभावना बनी हुई है। बांका, जमुई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। वहीं भागलपुर में भी गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है।
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। 23 सितंबर को भी कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना है, जबकि 24 से 26 सितंबर के बीच बिहार के बड़े हिस्से में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों से अपील है कि बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें और जरूरी सावधानी बरतें।
यह था 22 सितंबर का ताजा मौसम अपडेट ।
#WeatherUpdate #WeatherNews #BiharWeather #BhagalpurWeather #BankaWeather #RainUpdate #HeavyRain #MausamUpdate #BiharRain #BhagalpurNews #BankaNews #RainAlert #MonsoonUpdate #TodayWeather #22September2026 #मौसमअपडेट #बारिश #मूसलाधारबारिश #भागलपुर #बांका #बिहार #MandarTimesNews