कोल: धनीपुर में डिप्रेशन के चलते महिला ने टावर से कूदकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jun 8, 2025 धनीपुर में डिप्रेशन के चलते एक महिला ने टावर से कूद कर आत्महत्या कर ली। 45 वर्षीय कमलेश देवी घरेलु महिला थी। ग्रामीणों के मुताबिक कमलेश पिछले कुछ महीने से बीमार चल रही थी। बीमारी के चलते बाहर कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी। रविवार को वह गांव की ही एक टावर पर चढ़ गई और छलांग लगा दी और आत्महत्या कर ली।