उरई: जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाल तस्करी पर सख्त निर्देश दिए, गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की बात कही
Orai, Jalaun | May 30, 2026 शनिवार की दोपहर 2:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिलाधिकारी कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई जहां जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें बाल तस्करी बाल श्रम को लेकर बैठक की गई और बाल तस्करी बाल श्रम करने वाले गिरोह के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाने के निर्देश दिए हैं