आंवला: आंवला पुलिस ने फरार आरोपी को महाराष्ट्र से पकड़ा, महंत पर अभद्र वीडियो वायरल करने का आरोप, न्यायालय भेजा
आंवला में पुलिस ने एक फरार आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित यादव पर मनोना धाम मंदिर के महंत के संबंध में अशोभनीय और धमकीपूर्ण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है।गुरुवार दोपहर दो बजे उसे नियमानुसार विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।