सांगोद: सांगोद क्षेत्र में अलग-अलग गांवों के खेतों में लगी भीषण आग, 400 बीघा भूमि में जले पेड़-पौधे व फसल
Sangod, Kota | Apr 14, 2026 सांगोद क्षेत्र में पूरे दिन आग की घटनाओं से हड़कंप मच गया। सुबह सबसे पहले किशनपुरा गांव में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद छतरपुरा गांव में भी आग भड़क उठी। दिनभर की इन घटनाओं के बीच दोपहर बाद नोलाई गांव के खेतों में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।