जगदलपुर: IED विस्फोट में घायल ग्रामीण से मिलने मेडिकल कॉलेज पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा आज शुक्रवार सुबह 9:30.बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहाँ उन्होंने बीजापुर इलाके में आईईडी ब्लास्ट में घायल ग्रामीण से मुलाक़ात कर उसका हाल-चाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टर्स से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।