प्रतापगढ़: तरदहा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला को गंभीर हालत में रेफर किया गया
प्रतापगढ़ जनपद के डेईडीह धौरहरा गांव निवासी संतोषी गुप्ता (44) पत्नी फूलचंद गुप्ता अपने बेटे शिव गुप्ता के साथ घर से मौसी के यहां जा रही थीं। तरदहा पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।