बखरी: राटन पहुंचे गन्ना उद्योग मंत्री,सड़क दुर्घटना में मरे आश्रितों से किया भेंट,दी आर्थिक सहायता
राटन गांव गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान पहुंचे और सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले पीड़ित परिजनों से भेंट कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये। कुछ दिन पहले डरहा में सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय जय जय राम महतो की मौत हो गई थी। इस घटना से आहत पीड़ित परिजनों से स्थानीय विधायक सह गन्ना मंत्री संजय पासवान ने 20000 की आर्थिक सहायता देकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।