पूरनपुर: ग्राम पंचायत सचिवालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
पूरनपुर। नगर स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय में शनिवार सुबह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में प्रशासक मास्टर फैय्याज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया और देश की एकता, अखंडता व स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।