लातेहार: समाहरणालय में उपायुक्त ने विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक की, दिए आवश्यक निर्देश
उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में विद्युत परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे किया गया। बैठक में मुख्य मंत्री उज्जवल झारखण्ड योजना (MUJY) एवं पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (RDSS) के तहत चल रहे कार्यों की बिन्दुआर समीक्षा की।