बालाघाट: ग्राम आवलाझरी कटिंगटोला में तेंदुआ दिखने की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत, रेस्क्यू कर जांच में निकला जंगली बिल्ला
भरवेली के ग्राम आवलाझरी कटिंगटोला में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और लोगों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने आसपास के क्षेत्र में गहन जांच और तलाश की। जांच के दौरान सोमवार लगभग दोपहर 12