नवाबगंज: ओबरी जंगल के पास पुलिस ने 3 अन्तर्जनपदीय चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के जेवरात, चांदी के सिक्के और नगदी बरामद
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बुधवार करीब 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि स्वाट, सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लखनऊ निवासी शैलेन्द्र त्रिवेदी पुत्र सुन्दर त्रिवेदी, ऋषि कौरी पुत्र स्व0 बाबूलाल कौरी, सिद्धार्थनगर निवासी गौतम शुक्ला पुत्र स्व0 विजय शुक्ला को ओबरी जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया।